रामगोपाल जेना /चक्रधरपुर : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ की पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई ने मंत्री जोबा मांझी को एक मांग पत्र सौंपा. संगठन के जिलाध्यक्ष शंभु गोप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोबा मांझी के घर पहुंच कर उन्हें मांगपत्र सौंपा. इस अवसर पर मंत्री जोबा मांझी ने मनरेगा कर्मियों को उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री से बात कर उनकी समस्या के समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया. मौके पर मनरेगा कर्मी मोनिका गुप्ता ने मंत्री जोबा मांझी के समक्ष अपनी मांगों को लेकर बातें रखीं. (नीचे भी पढ़ें)
मनरेगा कर्मियों की सेवा नियमित करते हुए सभी प्रकार के सेवा लाभ वेतनमान, ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट, दुर्घटना लाभ एवं चिकित्सा सुविधा का प्रावधान करने, स्थायीकरण किये जाने तक श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन अथवा समान काम समान वेतन देने की व्यवस्था करने, प्रति वर्ष 10 फीसदी वेतन वृद्धि का प्रावधान कर राज्य स्तर पर एक वेतनशीर्ष का गठन करने एवं प्रशासनिक मद से वेतन भुगतान करने , ऐसा नहीं हो पाने की स्थिति में राशि की भरपाई राज्यांश मद से की करने. (नीचे भी पढ़ें)
सामाजिक सुरक्षा, यथा जीवन बीमा (पचास लाख), स्वास्थ्य बीमा (दस लाख), मृत मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को मुआवजा एवं अनुकंपा के आधार पर नौकरी का प्रावधान करने, बर्खास्तगी पर रोक लगाते हुए मनरोगा कर्मियों को जॉब सिक्योरिटी देते हुए बर्खास्त मनरेगा कर्मियों को पुनर्बहाल करने, केन्द्र सरकार द्वारा प्रावधानित ईपीएफ कटौती के वक्र नियमों का सरलीकरण करने एवं वर्ष 2018 से ही ईपीएफ कटौती लागू करने जैसी मांगें शामिल हैं.



