
जमशेदपुर : टाटा स्टील में 5 जून को लागू किये गये समय-समय पर होने वाले कर्मचारियों (ठेका और स्थायी कर्मचारी) के हेल््थ चेक अप को फिर से शुरू किया जा रहा है. सभी कर्मचारियों का एक अगस्त से मेडिकल का चेक अप हो जाया करेगा. टाटा स्टील के सारे सेंटर में इसकी शुरुआत की जायेगी. इसको कोरोना को देखते हुए थोड़ा शिथिल किया गया था, लेकिन एक अगस्त से फिर से कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए हेल्थ का चेक अप शुरू किया जा रहा है. इसका टेस्ट करने और कराने वाले को फेस मास्क, हाथों की सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग व थर्मल स्क्रीनिंग कराना ही होगा. इसके अलावा आरोग्य सेतू एप में अपने ट्रैवल हिस्ट्री भी डालना ही होगा. एक माह तक एक अगस्त से इसका संचालन होगा, जिसके बाद एक माह के बाद इस नयी शुरुआत का रिव्यू होगा. इसके तहत टाटा स्टील के सारे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है. उनको क्या है क्या नहीं है, कोई बीमारी है या नहीं, यह पता लगाया जाता है, जिसके आधार पर ही ड्यूटी बांटी जाती है.
टाटा स्टील में अब वर्क फ्राम होम के बाद बुलाये जायेंगे ड्यूटी पर अधिकारी व कर्मचारी
टाटा स्टील में अब वर्क फ्राम होम की बजाय पदाधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह ड्यूटी पर बुलाये जायेंगे. इसको लेकर नया प्रोटोकॉल बनाया गया है. कोरोना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इसके तहत कहा गया है कि जो भी कर्मचारी 15 दिनों से काम पर नहीं आये है, उनको यह लिखकर देना होगा कि उनको कोई बुखार, कफ, सांस लेने में दिक्कत, टेस्ट या सुंघना महसूस नहीं होने, फ्लू, डाइरिया जैसी बीमारी नहीं है. कोई ट्रैवल हिस्ट्री पिछले 72 घंटे में नहीं है. किसी तरह का 72 घंटे का ट्रैवल किया गया है तो वह भी जानकारी देने को कहा गया है. किसी कोरोना पोजिटिव के संपर्क में आये है या नहीं, यह भी लिखित में देना होगा. कर्मचारियों को यह भी लिखकर देना होगा कि वे 14 दिनों के भीतर किसी तरह का शादी, भीड़भाड़ वाले एरिया, किसी आयोजन में तो हिस्सा नहीं लिया है. अगर हिस्सा लिया है तो लोगों को 14 दिन खुद को क्वारंटीन में रहना होगा. वह पर्सनल लीव में गिना जायेगा और 14 दिनों के बाद उनको आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा, जिसका खर्च खुद कर्मचारियों को ही उठाना होगा. अगर किसी की खुद की शादी है या खुद के परिवार का अंतिम संस्कार का मामला है तो उसमें राहत होगी. जब वे लोग ज्वाइन करेंगे तो उनको सीधे टेस्ट से गुजरना होगा. अगर किसी की ट्रैवल हिस्ट्री है तो उनको फिट सर्टिफिकेट चिकित्सकों से लेना होगा. अगर किसी को 14 दिनों में फ्लू या लक्षण कोरोना के पाये जाते है तो उनको तत्काल कोविड-19 के नियम के मुताबिक 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा और फिर टेस्ट कराना होगा, जिसकी मंजूरी के बाद ही वे फिर से ड्यूटी ज्वाइन कर सकते है. वैसे लोग जो हाइरिस्क एरिया में है या किसी के संपर्क में आते है तो उनको भी अपना कोविड टेस्ट कराना होगा.














