
जमशेदपुर : गुरुवार की दोपहर तेज बारिश ने मौसम का मिजाज ठंडा कर दिया है. दिन भर बादल छाये रहे, वहीं रुक-रुक कर बारिश होती रही, इस कारण आम जन-जीवन भी प्रभावित रहा. शहर में जगह-जगह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. कई जगहों पर सड़कों पर जल जमाव होने के कारण आवागमन प्रभावित हुए. शहर की सड़कों पर ऐसा कई जगह देखा गया.
अगले दो दिनों पर बारिश
बताया जाता है कि बंगाल की खाड़ी में निम्म दबाव बना हुआ है. इस कारण राज्य में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है. इससे दिनों लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादल छाये रहने के साथ ही रुक-रुक कर बारिश होते रहने की संभावना है. यनी अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज यथावत रहेगा. इस कारण तापमान और आर्द्रता में भी कमी आयेगी.



