रांची : जेपीएससी सीडीपीओ और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षाफल की मांग को लेकर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो व प्रतिनिधिमंडल जेपीएससी सचिव संदीप कुमार से मुलाकात की. मुलाकात के पश्चात देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रेस संबोधन में कहा कि फूड सेफ्टी ऑफिसर और सीडीपीओ का तत्काल रिजल्ट जारी करने की मांग करते हुए हमने आयोग के सचिव संदीप कुमार को अवगत कराया कि जेपीएससी के कार्यशैली से झारखंड के प्रतियोगी छात्रों का भरोसा उठ रहा है.(नीचे भी पढे)
सीडीपीओ और फूड सेफ्टी ऑफिसर का परीक्षा के 18 माह बाद भी परीक्षाफल पेंडिंग में है. 18 माह से रिजल्ट का इंतजार कर रहे जेपीएससी अभ्यर्थियों का धैर्य टूट रहा है, आयोग के प्रति भरोसा उठ रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आयोग के सचिव हमारी मांग को गंभीरता से लेते हुए 20 सितम्बर तक फूड सेफ्टी ऑफिसर का रिवाइज अंसर कुंजी जारी करने एवं सीडीपीओ तथा फूड सेफ्टी ऑफिसर दोनों का परीक्षाफल सितम्बर के अंत तक जारी करने का आश्वासन दिया. उसके पश्चात् अभ्यर्थी प्रदर्शन को स्थगित किया. मौके पर छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि छात्र के हक अधिकार को लेकर सदैव संघर्ष जारी रहेगा. सचिव से देवेन्द्र नाथ महतो, सत्यनारायण शुक्ला, सौरभ कुमार तीन सदस्य प्रतिनिधिमंडल मुलाकात किया.




