रांची : झारखंड की राजधानी रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएसपी सीजीएल परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी गयी. इस दौरान छात्रों ने आंदोलन की अधिकारिक घोषणा की. सारे अनशनकारियों ने जूस पीकर अपना आंदोलन को समाप्त किया. इसके बाद यहां का सारा टेंट और तंबू खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. इन छात्रों ने कहा है कि आंदोलन स्थगित हुई है. अगर दो माह में सरकार परीक्षा को फुलप्रुफ करने का कोई उपाय नहीं करती है तो वे लोग फिर से आंदोलन करेंगे. लेकिन फिलहाल आंदोलन को स्थगित किया जा रहा है क्योंकि अधिकांश मांगे सरकार ने मान ली है और सारी 22 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
जेएसएससी जेपीएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के राम अवतार महतो ने कहा कि हम जेपीएससी जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के तहत 25 जुलाई से परीक्षण में धांधली के खिलाफ अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया था. सरकार ने हमारी सभी मांग मान ली है. इसके लिए मुख्यमंत्री को छात्रों की ओर से आभार जताते है. सरकार की ओर से छात्र हित में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है. साथ ही परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को तमाचा मिला है. हम आंदोलन खत्म करते हुए वापस जा रहे हैं.







