जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित जेडएफ सीवीएस इंडिया लिमिटेड आदित्यपुर जमशेदपुर का बोनस समझौता बुधवार को संपन्न हुआ. इस समझौता के तहत कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस इस बार मिलेगा. इस समझौता के तहत कंपनी के जमशेदपुर प्लांट में कार्यरत 100 और लखनऊ प्लांट के 50 कर्मचारियों को बोनस की राशि मिलेगी. इसके तहत अधिकतम बोनस 44079 रुपये और न्यूनतम 35920 रुपये मिलेगा.(नीचे भी पढ़े)

इस बोनस समझौता पर कंपनी के रीजनल ऑपरेशन ऑफिसर एमएस रवि कुमार, हेड एचआर इंडिया हरी गोविंदा थिलक जीइ, असिस्टेंट जीएम ऑपरेशन कृष्ण मोहन चौरसिया, सीनियर मैनेजर एचआर कुमार राघव, सीनियर एक्जीक्यूटिव एचआर पूजा सिन्हा जबकि झारखंड स्टील मेटल एंड माइंस इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष भोगन चरण मुर्मू, सचिव गौतम कुमार, कोषाध्यक्ष राम हांसदा, कमेटी मेंबर अकरम राजा, रामदास मुर्मू ने हस्ताक्षर किये. झारखंड स्टील मेटल एंड माइंस इंप्लाइज यूनियन इंटक से संबद्ध यूनियन है और जेएफ सीवीसीएस जमशेदपुर यूनिट की प्रबंधन से मान्यता प्राप्त यूनियन है.














