जमशेदपुर : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी के सोनारी स्थित आवास पर नवनियुक्त जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परविंदर सिंह उनसे आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लेने पहुंचे. विदित हो कि श्री तिवारी विगत एक सप्ताह से अपने आवास पर ही स्वास्थ्य लाभ पर है. आवास पर पहुंच कर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने सर्वप्रथम नेता राकेश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उसके उपरांत श्री तिवारी ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अपने प्रिय छोटे भाई परविंदर सिंह को शॉल एवं गुलदस्ता देकर उनको अपना आशीर्वाद प्रदान किया एवं मिठाइयां खिलाई तथा भविष्य की राजनीति में उन्हें पूरा सहयोग समर्थन और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया. श्री तिवारी ने कहा की जिला कांग्रेस अध्यक्ष का मैं भी प्रबल दावेदार था और जो भी दावेदार थे वह यह बात जानते हैं कि इस जिले के पर्यवेक्षक ने जो पर्यवेक्षण रिपोर्ट बनाया था उसमें पहला नाम मेरा था. परंतु उसमें से अध्यक्ष किसी एक को ही बनना था. (नीचे भी पढे़ं)

अलाकमान ने छोटे भाई परविंदर सिंह को अध्यक्ष का कमान सौंपा है. हम इसे स्वीकार करते हैं और ऐसा आशा और विश्वास करते हैं कि परविंदर सिंह बूथ स्तर तक संगठन को हम सबों के सहयोग से मजबूती प्रदान करने में कामयाब होंगे और पार्टी जिले में मजबूती के साथ उभरेगी. इस अवसर पर जिला पार्षद सदस्य डॉ परितोष सिंह, रजनीश सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, शिवम यादव, अधिवक्ता पवन तिवारी, शिबू सिंह, जगतार सिंह, नागी सौरभ, राज आलोक, सिद्धांत समेत कई लोगों उपस्थित रहे.











