चाकुलिया: चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर शनिवार की देर शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. लखीपुरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात विक्षिप्त महिला को टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चाईबासा से मानुषमुड़िया जा रही बस से घायल विक्षिप्त महिला को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.(नीचे भी पढे)
ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की सूचना थाना प्रभारी संतोष कुमार को दी. सूचना पाकर थाना के एएसआई किशुन तिरु दलबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन और मृतक महिला की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है.



