जमशेदपुर: संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर विहंगम योग टाटा संत समाज (पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिला के संयुक्त प्रयास से) द्वारा विहंगम योग आश्रम बिस्टुपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 67 युनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ झारखण्ड प्रमुख परामर्शक कन्हैया लाल अग्रवाल एवम नगीना सिंह द्वारा सद्गुरु श्रीचरणों में पुष्प अर्पण कर किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

पहली बार रक्तदान कर रहे आदर्श कुमार झा रक्तदाता मुहम्मद रुस्तम खान एवं गुलाम मुस्तफा सहित सभी रक्तदाताओं ने विहंगम योग संत समाज को इस पुनीत आयोजन के लिए आभार जताया. रक्तदान की अवधि में समाजसेवी नगीना सिंह, अनिशा सिन्हा, सुखदेव सिंह, आदित्य वर्मा, विवेक सिंह रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने हेतु आये थे. संयोजक बिजेंदर उपाध्याय द्वारा सभी रक्तदाताओं, सभी सहयोगियों विशेषकर रेड क्रॉस टीम एवम ब्लड बैंक के सदस्यों को धन्यवाद दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
रेड क्रॉस की टीम से डी के घोष, सरस्वती सरकार, अरविंद सरकार एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक डॉ रीता सिंह मौजूद रहे. सुशील शर्मा, कुबेर शर्मा, रवि सिंह, शंभु पंडित, दीपक शर्मा, उमेश यादव, रोहित कुमार, रौशन पाण्डेय, जय प्रकाश प्रसाद आदि का सहयोग आयोजन में बना रहा.



