आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर 1 वार्ड 2 स्थित सतबहनी के जुलुम टाड़ में नव प्रार्थमिक विद्यालय प्रांगण में त्रिनेत्रम हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन सामाजिक संस्था अस्तित्व द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक प्रत्याशी गणेश महाली ने अपने नेत्र की जांच करवा कर किया. शिविर में त्रिनेत्रम हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रदीप के साथ पूरी टीम नें तकनिकी तरीके से मशीन द्वारा मरीजों के आंखों की जांच की. साथ ही सभी मरीजों के ब्लड शुगर और बीपी की भी जांच की गयी. लगभग 150 लोगों नें इस शिविर का लाभ उठाया, जिसमे करीब 20 लोगों को मोतियाबिंद ऑप्रेशन के लिए चयनित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इन मोतियाबिंद के मरीजों को 30 जनवरी को हॉस्पिटल ले जाया जायेगा और उसी दिन ऑपरेशन के बाद शाम को उन्हें उनके घर तक पंहुचा दिया जायेगा. इस अवसर पर मां भूमि महिला विकास संगठन की टीम से संचालक रितेश मुखिया उर्फ़ अभय प्रताप सिंह और रंजल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में अस्तित्व के सक्रिय सदस्य दिनेश गोराई, स्कूल के हेड मास्टर मनोज महतो, समाजसेवी उत्तम पात्रो और जिलाध्यक्ष अर्चिता अन्नू चौबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा.




