रांची / जमशेदपुर : झारखंड में ठंड का असर जारी है. वहीं कहीं बादल छाये रहने से तापमान में मामूली उछाल रहा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके पश्चात अगले 3 दिन धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. वहीं सुबह घना कोहरा के बाद मौसम साफ रहेगा. शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का और सबसे अधिक अधिक तापमान पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा जिला का 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम दृश्यता देवघर की 600 मीटर, जमशेदपुर की 700 मीटर दर्ज की गयी. शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री, जमशेदपुर का 11.6 डिग्री, डाल्टेनगंज का 7.7 डिग्री, बोकारो का 9.1 डिग्री, चाईबासा का 10.0 डिग्री, सरायकेला का 10.6 डिग्री, देवघर का 10.1 डिग्री, बहरागोड़ा का 11.9 डिग्री, कोडरमा का 9.9 डिग्री, हजारीबाग का 7.8 डिग्री, खूंटी का 8.0 डिग्री, लातेहार का 10.4 डिग्री, लोहरदगा का 8.7 डिग्री, पाकुड़ का 8.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
एक माह का मौसम पूर्वानुमान – रांची केंद्र के मौसम विशेषज्ञ अभिषेक आनंद ने बताया कि जनवरी माह में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी. 15 तक शहर शीतलहर और कुहासे की चपेट में रहेगा है. इसके पश्चात तीसरे और चौथे सप्ताह में ही ठंड का असर रहेगा. हालांकि 16 जनवरी से ठंड में थोड़ी राहत आयेगी. पूरे माह न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास रहेगा. परंतु पूरे महीने बारिश के आसार नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार सुबह इन जिलों में रहेगा घना कोहरा – राज्य के पांच जिलों में घना कोहरा का अलर्ट है. इसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग जिला शामिल है, जहां सुबह घना कोहरा छाया रहेगा. वहां की दृश्यता 50-200 मीटर के बीच होगी.















