पोटका : पोटका थानां क्षेत्र के हाता चौक से ट्रक चालक से चाकू की नोंक पर छिनतई कर भाग रहे जमशेदपुर के दो अपराधियों को पोटका पुलिस ने तुड़ी के समीप गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अपराधियों की पहचान बर्मामाइंस के विक्की सिंह एवं टुइलाडुंगरी के आसिफ खान के रूप में हुई है. घटना की जानकारी देते हुए जादूगोड़ा इंस्पेक्टर एवं पोटका थानां प्रभारी सन्नी टोप्पो ने बताया ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि दो अपराधी हाता चौक से ट्रक चालक से छिनतई कर पल्सर से सुंदरनगर की ओर भाग रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी मिलते ही पोटका पुलिस सक्रिय हुई और सुंदरनगर पुलिस के सहयोग से दोनों अपराधी को तुड़ी फुटबॉल मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों के पास से पुलिस से ट्रक चालक का पर्स, पर्स में रखे 4080 रुपये, वादी का ड्राइविंग लाइसेंस, घटना में प्रयुक्त दो चाकू एवं पल्सर मोटरसाइकिल जब्त किया है . इन अपराधियो को पकड़ने में पोटका थानां प्रभारी सन्नी टोप्पो, सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा, अवर निरीक्षक सुनील टूटी, बाबुजन बास्की समेत अन्य पुलिस कर्मियों का योगदान रहा.















