जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में रविवार को अज्ञात अपराधियों द्वारा किए गए चापड़ हमले के बाद लापता युवक मोहम्मद सोहेल की बेरहमी से हत्या कर दी गई. सोहेल का शव गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह क्लब के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया. शव की हालत बेहद भयावह थी. उसके शरीर पर गहरे जख्म थे, जबकि गर्दन और एक हाथ कटा हुआ मिला, जिससे हत्या की बर्बरता साफ झलकती है. (नीचे देखे पूरी खबर )
शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही गोलमुरी और टेल्को थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी. इस मामले में गंभीर रूप से घायल युवक अब्दुल सूफियान, जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, ने पुलिस को शव तक पहुंचने में अहम जानकारी दी. (नीचे देखे पूरी खबर )

मृतक मोहम्मद सोहेल जुगसलाई थाना क्षेत्र के खजांची मोहल्ला का निवासी था और पिछले कुछ दिनों से लापता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है.














