जमशेदपुर : जमशेदपुर के संयुक्त ग्राम समन्वय समिति के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने, डिवीजनल रेल मंडल (डीआरएम) चक्रधरपुर रेल मंडल झारखण्ड में जाकर एक ज्ञापन टाटानगर के सालगाझुरी रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने से पूर्व वैकल्पिक रूप से आवाजाही के लिए पुराने पुलिया के रोड सालगाझुड़ी सफेद पहाड़ी रोड को अस्थाई रूप से समतल कराने के सम्बन्ध में आवेदन पत्र सौंपा. दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि टाटानगर के सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडरब्रिज निर्माण कार्य का प्रारंभ, लगभग 2 वर्ष पूर्व में की गई थी परंतु कार्य में विलंब होने के कारण आम राहगीरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रति दिन छोटे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. इस रोड पर प्रति दिन लगभग 5 हजार छोटे वाहनों का आवागमन होता है, जो जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क है. पत्र में कहा गया है कि जब तक निर्माणाधीन अंडरब्रिज निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है, तब तक वैकल्पिक रूप से उपयोग के लिए वर्तमान सालगाझुड़ी, सफेद पहाड़ी पुराना पुलिया रोड, को अस्थाई रूप से रोड समतलीकरण कराने की मांग डीआरएम चक्रधरपुर से किया गया है. संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने कहा कि इस रोड पर चलने वाले दोपहिया वाहन प्रति दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. अनेक लोगों का हाथ पैर में टूट रहा है. रोड बन जाने से आम लोगों को काफी सहूलियत होगी.















