गालूडीह: शिक्षक बहाली में नवनियुक्त 32 सहायक आचार्यों ने नियुक्ति पत्र, योगदान पत्र और विद्यालय पदस्थापन पत्र प्राप्त करने के बाद अपने आवंटित विद्यालय में योगदान किया. इसमें कक्षा 1 से 5 तक 17 और कक्षा 6 से 8 तक 15 सहायक आचार्य है. (नीचे भी पढ़े)
मंगलवार को बीआरसी भवन गालूडीह में प्रखंड के विद्यालयों में नवनियुक्त 32 सहायक आचार्यों बीपीओ मुरलीमनोहर मुंडा, सजीव दत्ता, बीआरसी के कर्मचारी संजय गोप, श्रवण कुमार सिंह ने गुलाब का फूल देकर सभी का स्वागत किया. नव नियुक्त सहायक आचार्यों के योगदान के बाद अब विद्यालयों के बच्चों को पढ़ाई में फायदा होगा.















