गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झाटीझरना पंचायत में मंगलवार को घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने तीन कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और एक योजना का भूमिपूजन किया. विधायक ने फुलझोर गांव में 15 लाख रुपये की लागत राशि से जाहेरथान चहारदीवारी निर्माण, भमराडीह गांव में 14 लाख 22 हजार रुपये की लागत राशि से जाहेरथान चहारदीवारी निर्माण, भमराडीह प्राथमिक विद्यालय में 20 लाख रुपये की लागत राशि से अतिरिक्त दो वर्ग कक्ष निर्माण शिलान्यास किया. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही झाटीझरना में एक करोड़ 37 लाख रुपये की लागत राशि स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का भूमिपूजन किया. इस मौके पर बीडीओ यूनिका शर्मा, कालीपद गोराई, दुर्गाचरण मुर्मू, काजल डॉन, अबनी महतो, अशोक महतो, कीनाराम सोरेन, बबलु हुसैन, रतन महतो, उत्पल पातर, नीलकंठ महतो, सीपू शर्मा आदि उपस्थित थे.















