जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देशानुसार जुगसलाई नगरपरिषद के विशेष पदाधिकारी संदीप पासवान एवं सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार की उपस्थिति में जुगसलाई क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि नागेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में जरुरतमंद नागरिकों को ठंड से सुरक्षा प्रदान करने हेतु जुगसलाई फिरंगी चौक पर 100 कम्बल का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर भाजपा के जुगसलाई मंडल के मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी,सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, चन्द्रशेखर दास, पिंटू सैनी,रविशंकर तिवारी, प्रवीण प्रसाद,आलोक बाजपेई, विकास सिंह, ओम प्रकाश पाठक, अनूप खान, संजीत पांडेय विजय विश्वकर्मा, अरविंद मिश्रा,शेरू पाण्डेय सुनील सिंह, विजय शर्मा इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया.















