जमशेदपुर : जमशेदपुर यूज्ड कार डीलर एसोसिएशन की ओर से डिमना लेक में वन भोज सह बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जमशेदपुर शहर के लगभग 100 से अधिक यूज्ड कार डीलरों ने भाग लिया. इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत अग्रवाल, उपाध्यक्ष नवीन कुमार जैन, सह सचिव बबलू सहित अश्विनी संजय, नवीन बापी एवं बिट्टू मुख्य रूप से उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)

वन भोज के दौरान आयोजित बैठक में वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई के बीच ओएल एक्स द्वारा विज्ञापन (एड) के नाम पर मनमाने तरीके से शुल्क बढ़ाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. साथ ही आरटीओ कार्यालय से संबंधित प्रक्रियाओं में कार डीलरों को हो रही परेशानियों एवं कार्य में आ रही बाधाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक में कुछ फर्जी तत्वों द्वारा यूज्ड कार व्यापार में अनियमितता एवं दो नंबर के धंधे पर रोक लगाने, पारद र्शिता बनाए रखने तथा ग्राहकों को वाजिब दामों पर वाहन उपलब्ध कराने पर भी गंभीर चर्चा हुई. एसोसिएशन ने एकजुट होकर इन समस्याओं के समाधान के लिए सामूहि क पहल करने का निर्णय लिया.







