जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में विदाई दी गयी. कुल 46 लोगों को यह विदाई दी गयी. इस दौरान यूनियन परिसर स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, सहायक सचिव श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे समेत अन्य लोग मौजूद थे. सारे कर्मचारियों के सेवानिवृति के बाद अपने अनुभव को हमेशा साझा करने की अपील की गयी ताकि यूनियन को भी इससे लाभ हो सके. इस दौरान सभी कर्मचारियों के मेहनत को सलाम किया गया, जिसकी बदौलत आज टाटा स्टील ऊंचाईयों को छू रहा है.







