रांची / जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने शुक्रवार तक कई जिलों में शीतलहर चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 2.9 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे कम विजिबिलिटी डाल्टेनगंज का 300 मीटर रहा. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में मौसम में बदलाव आया है. गुरुवार को जमशेदपुर में तेज धूप खिली है.
क्या कहते है मौसम वैज्ञानिक –रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को कोहरे के साथ जिले में आंशिक बाद छाये रहेंगे. वहीं 9 जिले शीतलहर की चपेट में रहेंगे. इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो जिला शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान
जिला — न्यूनतम तापमान
रांची (शहर) – 8.0 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 8.4 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 3.4 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 6.5 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 6.4 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 9.8 डिग्री सेल्सियस
बहरागोड़ा – 8.8 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा – 8.0 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 2.9 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 3.2 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 7.6 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 3.6 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ – 8.0 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला – 5.4 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 5.5 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर – 7.0 डिग्री सेल्सियस















