जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के तामुलिया कपाली लिंक रोड पारडीह के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद किया गया है. गिरफ्तार में आया अभियुक्त कपाली (चांडिल) का रहने वाला मो फैयाज आलम उर्फ गलट्टा (34) वर्ष है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने खुलासा करते हुए बताया कि फैयाज का अपराधिक इतिहास रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं पूर्व में बंगाल से डकैती मामले में, सुंदरनगर से हत्या के प्रयास में और बिष्टुपुर आजादनगर से चोरी के मामले में जेल जा चुका है. एक माह पहले ही जेल से छुटकर बाहर आया है. सिटी एसपी ने बताया कि फैयाज आजादनगर के गरीब नवाज कॉलोनी के अली उर्फ विक्की के साथ मिलकर हाथियार के दम पर लूट की घटना को अंजाम देता है. फिलहाल विक्की की तलाश जारी है. वहीं फैयाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.







