• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 13, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur literature festival : आदिवासी भाषा और साहित्य की सोंधी महक के साथ शुरू हुआ प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026, जिला और राज्य के साहित्यकारों, लेखकों, कलाकारों के साथ-साथ देश के अलग अलग प्रांतों से आये साहित्यकारों, लेखकों ने अपने विचार रखे

January 9, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव का शुभारंभ जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में देश भर के नामचीन, जनजातीय  एवं स्थानीय साहित्यकारों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से दीप जलाकर हुआ. तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव के पहले दिन झारखंड के जनजातीय साहित्यकारों की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही. महादेव टोप्पो, डॉ पार्वती तिर्की, डॉ अनुज लुगुन, रवींद्रनाथ मुर्मू, जोबा मुर्मू, डॉ नारायण उरांव, देवेंद्रनाथ चांपिया, जेरी पिंटो सहित कई साहित्यकारों ने पहले दिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम के शुरुआत में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश करते हुए बताया कि आयोजन का उद्देश्य साहित्य और समाज के बीच संवाद को सुदृढ़ करना है और युवाओं को रचनात्मक सृजन से जोड़ना है. साहित्यिक चेतना को नई दिशा देना है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने मुख्यमंत्री, झारखण्ड का संदेश सुनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि इस आयोजन से  कोल्हान की समृद्ध भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास, खासकर सोबरन मांझी  पुस्तकालयों की स्थापना की चर्चा की. जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस आयोजन को लेकर कहा कि ख्यातिप्राप्त साहित्यकारों, लेखकों एवं कलाकारों को सुनने, संवाद कर उनकी साहित्य, कला व संस्कृति को नजदीक से समझने का अवसर मिला. आशा है कि यह उत्सव रचनात्मक संवाद और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त मंच बनेगा. राष्ट्रीय साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित  डॉक्टर पार्वती तिर्की और डॉक्टर अनुज लुगुन ने विषय पर अपने विचार व्यक्त किये. विषय को विस्तार देते हुए डॉक्टर पार्वती तिर्की ने कहा आदिवासी साहित्य में वाचिक साहित्य और लिखित साहित्य की परंपरा रही है. वाचिक साहित्य में वाचन का दर्शन है और इस के सृजन में आदिवासी समूह के बड़े बुजुर्ग स्त्री पुरुष सभी का सृजन सामूहिक रूप से शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)

आदिवासी साहित्य सृजनशीलता की प्रक्रिया में समाज का सहियापन और कृति में जो सामूहिकता है यह एक तरह से अंतः संबंधित है.  सृजनशीलता में सब की सहभागिता और कृति में सामूहिकता का जो विजन है यह आदिवासी साहित्य को उसके समय की विश्व दृष्टि से जोड़ती है. डॉ अनुज लुगुन ने विषय को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आदिवासी साहित्य में मौजूद दृष्टि और उपनिवेशवाद के विरोध की ऐतिहासिक चेतना इसे न सिर्फ अन्य भारतीय साहित्य बल्कि विश्व के हर उस भाषा से जोड़ती है, जहां यह संघर्ष किसी न किसी रूप में मौजूद रहा है. हालांकि जनजातीय भाषाओं के साहित्य का मूल्यांकन उस दृष्टि से नहीं हो पाया है, इस पर ध्यान देने की जरूरत है. सत्र को संबोधित करते हुए डोगरो बिरुली ने कहा कि वह समाज मृत है जहां साहित्य का अस्तित्व नहीं है.        (नीचे भी पढ़ें)

बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष प्रोफेसर देवेंद्रनाथ चाम्पिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक भाषाएं प्राकृतिक और अपभ्रंश काल से होते हुए 12वीं शताब्दी के आसपास अस्तित्व में आई जबकि आदिवासी भाषा और उसका इतिहास इससे काफी पहले से है. यह प्रकृति प्रदत्त प्रकृति पोषित और विकसित भाषा है इसलिए इसका कोई व्याकरण नहीं है. अन्य आधुनिक भाषाएं आदिवासी भाषाओं की संतानें है इसके प्रमाण सत्यम शिवम सुंदरम दिनाम हयाती शून्यहितम इत्यादि उद्धरणों को आदिवासी भाषाओं की दृष्टि से व्याख्यातित कर देखा जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)

 तीसरे सत्र को शुरू करते हुए  अक्षय बाहिबाला ने जेरी पिंटो से उनकी नई किताब पर चर्चा की. पैलियेटिव केयर के इतिहास और वर्तमान पर विस्तार से चर्चा करते हुए जेरी पिंटो ने इसकी बुनियादी जरूरत पर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया और इसे विस्तार देने की आवश्यकता पर बल दिया. चौथे सत्र का विषय था ओलचिकी लिपि का शताब्दी वर्ष. विषय पर चर्चा करने के लिए जोबा मुर्मू, रानी मुर्मू ,रवींद्र मुर्मू, वीर प्रताप मुर्मू मंचासीन हुए. वार्ता के दौरान ओलचिकी लिपि की जरूरत, उत्पत्ति और विकास पर दृष्टि डालते हुए गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू के योगदान की चर्चा की गई. वार्ता का सफल संचालन करते हुए रवींद्रनाथ मुर्मू ने कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू ने साहित्य की लगभग हर विधाओं में अपनी रचनाओं के माध्यम से न सिर्फ संथाली जीवन के हर सांस्कृतिक, दैनिक जीवन को छुआ बल्कि उनका हिस्सा बन गई. (नीचे भी पढ़ें)

पांचवें सत्र में कुडुख भाषा के  संरक्षण और विकास में लगे तथा पेशे से चिकित्सक डॉ नारायण उरांव ने विचार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि संस्कृति तभी बचेगी, जब भाषा बचेगी. भाषा तभी बचेगी, जब स्कूलों में भी मातृभाषा में पढ़ाई होगी. उन्होंने कुडुख भाषा और उसकी लिपि  तोलोंग सिकि  के इतिहास और विकास पर अपना विचार व्यक्त किया. छठे सत्र में स्थानीय एवं देश भर में प्रतिष्ठित साहित्यकार जयनंदन के साथ अजय मेहताब ने वार्ता की. विषय था मजदूरों के शहर में साहित्य की पौध. जयनंदन ने कहा कि भले ही यह शहर मजदूरों का है, लेकिन उनकी परेशानियों और संवेदनाओं को शहर के साहित्यकारों ने शब्दों में उतारा है. उन्होंने स्वर्गीय कमल, गुरु वचन सिंह, सी भास्कर राव, निर्मला ठाकुर सहित कई साहित्यकारों के नाम का उल्लेख किया, जिन्होंने शहर का नाम साहित्य के क्षेत्र में रोशन किया. उन्होंने कहा कि कंपनी ने विभिन्न भाषा और संस्कृतियों को समृद्ध करने में काफी सहयोग किया है. उन्होंने नाटय कर्मियों के लिए प्रेक्षागृह सस्ते दर में उपलब्ध नहीं होने पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने अपनी चर्चित कहानियों एवं उपन्यासों की रचना प्रक्रिया पर भी जानकारी साझा की. (नीचे भी पढ़ें)

सातवां एवं अंतिम सत्र में डॉ हिमांशु वाजपेयी एवं प्रज्ञा शर्मा ने दास्तान रानी लक्ष्मीबाई की बुलंद एवं रोचक अंदाज में जिसे दास्तानगो कहते हैं उसमें प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। देर शाम कस्तूरबा विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रमों के सफल संचालन में एसडीओ धालभूम अर्नव मिश्रा, डीटीओ धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय व अन्य पदाधिकारियों का योगदान रहा. पहले दिन का समापन स्थानीय साहित्यकारों की कवि गोष्ठी के साथ संपन्न  हुआ.

Related Posts

Tata sons vs tata trust : टाटा ट्रस्ट को टाटा संस का दो टूक, चंद्रशेखरन की नियुक्ति वाली मीटिंग का नहीं देंगे ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, नोएल टाटा को भेजा जवाब के बाद तल्खी फिर सार्वजनिक
कारपोरेट व यूनियन

Tata sons vs tata trust : टाटा ट्रस्ट को टाटा संस का दो टूक, चंद्रशेखरन की नियुक्ति वाली मीटिंग का नहीं देंगे ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, नोएल टाटा को भेजा जवाब के बाद तल्खी फिर सार्वजनिक

November 13, 2026
Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, गायिका करीना पांडेय छठ का गायेंगे गीत
खबर

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण
खबर

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

November 13, 2026
Next Post
jamshedpur jugsalai issue jmm : झामुमो ने भाजपा पर किया पलटवार, भाजपा जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव को लेकर राजनीति कर रही है, सांसद का हिसाब भी तो जनता को दें भाजपाई

jamshedpur jugsalai issue jmm : झामुमो ने भाजपा पर किया पलटवार, भाजपा जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव को लेकर राजनीति कर रही है, सांसद का हिसाब भी तो जनता को दें भाजपाई

jamshedpur son IAS kanishka new sensation : जमशेदपुर के बेटे कनिष्क ने कर दिया कमाल, कर्नाटक में पकड़ा 1464 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला, देश में काला कारोबारियों के लिए बने शामत, पिता टाटा स्टील के अफसर रहे, चचेरा भाई है जमशेदपुर डीसी

Jamshedpur rural three died in road accidernt : सुरदा में स्कूटी हाइवा से टकराने के कारण तीन की मौत, एक जख्मी, एक ही स्कूटी में सवार होकर सुरदा से लौट रहे थे जगन्नाथपुर, हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर शुक्रवार को लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में सामाजिक संस्था 'कोशिश...

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर आज बारीडीह स्थित बागुनहातु काली मंदिर में संस्था वॉइस...

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच बाजारों में चोरों और उचक्कों की सक्रियता ने लोगों...

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित...

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार, 13 नवंबर को आजादनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण...

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोकआस्था, पवित्रता एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर...

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन का प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर के...

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र सोनकर ने अपने कदमा शास्त्रीनगर स्थित आवासीय कार्यालय...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News