जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद में सफीगंज के जलापूर्ति योजना को लेकर भाजपा के हमला का झामुमो ने प्रतिवाद किया है. जुगसलाई झामुमो के नगर पार्षद सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि ये सब जुगसलाई नगर परिषद में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा राजनीति कर रही है. विगत 6 वर्षों से भाजपा शांत थी. जुगसलाई नगर परिषद में जहां जहां पानी की जाम की स्थिति थी वहां जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उन सभी ब्लॉकेच को खुलवाने का काम किया. सफ़ीगंज मोहल्ले की समस्या को विधायक ने संज्ञान में लेकर विभाग से वार्ता किया. समस्या के समाधान को लेकर पाइप लाइन योजना को पास कराने का काम भी किया. इतने दिनों से भाजपा के कार्यकर्ता लोग सोए हुए थे. अब जैसे ही जुगसलाई नगरपरिषद चुनाव आया, वे सस्ती लोकप्रियता के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे. (नीचे भी पढ़ें)
जुगसलाई के जनता के दिल में विधायक बस्ते हैं इसलिए भाजपा नेता बौखलाए हुए हैं. जनता के लिए भाजपा के सांसद ने जुगसालाई में क्या कार्य किए, इसका भी तो हिसाब देना चाहिए. भाजपा झूठ के सिवा कुछ नहीं बोल सकती है. जुगसलाई वीर कुंवर सिंह चौक से विधायक ने सड़क के लिए योजना लाई पर सांसद ने रेलवे से एनओसी नहीं दिलवाई. इसपर भाजपा के लोग क्यों मौन हैं. भाजपा विधायक मंगल कालिंदी की लोकप्रियता से घबरा गयी है और स्वार्थ की राजनीति कर रही है.















