जमशेदपुर : जमशेदपुर के रहने वाले आइएएस अधिकारी ने पूरे देश में नयी हलचल पैदा कर दी है. पूरे देश में उनके काम ने एक अलग जगह बना दी है. यह आइएएस अधिकारी है कनिष्क शर्मा. कर्नाटक कैडर के आइएएस अधिकारी कनिष्क शर्मा ने कर्नाटक और तमिलनाडू समेत देश के दक्षिणी भाग से लेकर पूरे भारत में फैले जीएसटी के घोटालेबाजों का बड़ा नेटवर्क को खंगालने में कामयाबी पायी है. कनिष्क शर्मा वर्तमान में कर्नाटक के सेल्स टैक्स विबाग में प्रवर्तन दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत है. उन्होंने पिछले दिनों ही 1464 करोड़ रुपये के फर्जी चालान के जरिये लेन-देन का भंडाफोड़ कर नया सनसनी फैला दी है. इस गिरोह ने फर्जी चालान के दम पर 355 करोड़ रुपये के आइटीसी का फर्जी दावा किया और उसे ग्राहकों तक पहुंचा दिया. ऐसा करीब 1464 करोड़ रुपये का लेन देन उन्होंने पकड़ा है. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर के लोयोला स्कूल में पढ़े कनिष्क शर्मा के पिता प्रभात शर्मा टाटा स्टील के कारपोरेट कम्यूनिकेशन के हेड (प्रवक्ता) के पद पर कार्यरत रहे है. लोयोला स्कूल से पढ़ाई करने के बाद कनिष्क ने बिट्स पिलानी से बीटेक की डिग्री हासिल की. बीटेक करने केबाद उन्होंने यूपीएससी क्रैक किया और फिर कर्नाटक कैडर में पोस्टेड हुए. उनके चचेरे भाई जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी है. वहीं, उनके चाचा पंजाब कैडर के पीसीसी अधिकारी है. बिहार के गया के मूलवासी इस परिवार का होनहार कनिष्क शर्मा ने देश में कम समय में ही अपनी पहचान बनाने में कामयाबी पायी है और एक बड़े घोटाले का परदाफाश किया है. कनिष्क के पिता और माता जमशेदपुर के बारीडीह में ही रहते है.















