जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कैबिनेट की मीटिंग की. इस कैबिनेट की बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसके तहत जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन को मंजूरी दी गयी. इसके अलावा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आहूत करने को मंजूरी दी गयी. इस सत्र में ही राज्य का वार्षिक बजट पेश किया जायेगा. कैबिनेट में वित्तीय वर्ष 2025-2026 का दूसरा अनुपूरक बजट को पेश किया गया, जिसको उसमें पारित कर दिया गया है. इसके अलावा यह भी तय किया गया का झारखंड के सभी थाना में अब सीसीटीवी लगेगा, जिसकी मोनिटरिंग राज्य और जिला स्तर पर होगी. राज्य के 606 थाना में 8 हजार 854 सीसीटीवी कैमरे लगाने को मंजूरी दी गयी. इसके अलावख़ 10 पंचायतों में नारी अदालत लगाने को मंजूरी दी गयी. इस अदालत में महिला अधिकारों के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया जायेगा. इसमें 7 से 11 महिला सदस्य होगी. यह समूह सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक मामलों में महिलाओं की समस्याओं का समाधान करेगा. रांची जिले के नामकुम प्रखंड में रामपुर में यह अदालत लगाया जायेगा. इसके अलावा तय किया गया कि जमशेदपुर के बालीगुमा में लगने वाले डेयरी प्लांट को अब सरायकेला के तीतर बेला में शिफ्ट किया जायेगा. बालीगुमा में जमीन को लेकर दिक्कत हो रही थी. झारखंड मिल्क फेडरेशन के अंतर्गत सरायकेला जिले में एक नया डेयरी प्लांट स्थापित किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड विधि आयोग के कार्यकाल को बढ़ाने को मंजूरी दी गयी जबकि पलामू में 114 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवरब्रिज और बोकारो के जैनामोड़ से फउसरो तक 157 करोड़ रुपये तक के सड़क निर्माण को मंजूरी दी गयी. नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रबंधन और संचालन से संबंधित नयी नियमावली को भी मंजूरी दे दी गयी. राज्य के सरकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये एडवांस देने को मंजूरी दी गयी जबकि 13 बड़े अस्पतालों में भी इलाज संभव हो सकेगा. सीएमसी वेलोर, अपोलो, मेदांता जैसे अस्पताल में सरकारी कर्मचारियों, विधायक और पूर्व विधायक का इलाज संभव हो सकेगा. डीजीपी की नियुक्ति नियमावली 2025 को संसोधन के साथ मंजूरी दी गयी. मुख्यमंत्री समेत पूरी टीम के दावोस दौरा को भी मंजूरी दे दी गयी. झारखंड राज्य विधि आयोग की कार्य अवधि को 13 नवंबर 2027 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गयी.














