जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर नदी किनारे ब्लॉक नंबर 2 के समीप झोपड़ी नुमा घर में उस वक्त आग लग गया जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था, जिस घर में आग लगा वह घर समीमा प्रवीन की थी. उनका आरोप है कि पड़ोसियों के द्वारा उनके घर में आग लगाया गया है. इसकी शिकायत उन्होंने थाना में की है. शिकायत में बताया गया है कि उनके घर शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे प्रवीन, समा प्रवीन, सोवी प्रवीन, नसीम, जुली खातुन और मोटू ने मिलकर उनके घर में आग लगा दी, जिससे उन्हें हजारों का नुकसान हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
उनके घर का सारा सामान, अलमारी, पलंग गद्दा पैसा सब जलकर राख हो गया है. फिर पड़ोसियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. यह घटना रात के उस वक्त घटी है जब घर पर सभी लोग सो रहे है. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.















