रांची / जमशेदपुर : झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जहा 24 जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को खूंटी का न्यूनतम पारा 1.5 डिग्री से लुढ़कर 1.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. वहीं देवघर का विजिबिलिटी सबसे कम रहा. वहीं जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान भी 8.4 डिग्री से लुढ़कर 8 डिग्री पर पहुंच गया है. मौसम विभाग रांची केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले दो दिन रविवार से सोमवार तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी. उसके पश्चात अगले तीन दिन मंगलवार से पारा और लुढ़केगा. रविवार सुबह कोहरे के बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार को जिलों का न्यूनतम पारा
जिला — न्यूनतम पारा
रांची (शहर) – 6.4 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 8.0 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 3.5 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 6.1 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 6.6 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 7.1 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा – 6.6 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 1.5 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 3.7 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 1.4 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 8.0 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 10.0 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ – 6.1 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला – 5.0 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर – 3.4 डिग्री सेल्सियस















