चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम की चाईबासा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां पुलिस ने एटीएम की क्लोनिंग कर उससे ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने एक युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक मोबाइल और एक जैकेट जब्त की गयी है. गिरफ्तार अभियुक्त में बिहार के नवादा का रहने वाला प्रिंस कुमार (26) शामिल है. इसे लेकर चाईबासा डीएसपी ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने बताया कि चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र के जैन मार्केट में कैनेरा बैंक के एटीएम से मुकु बारी पैसा निकालने गये थे, जहां उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. उसे कुछ युवकों ने जालसाजी से तहत मुकु की एटीएम कार्ड को फेबिक्विक से चिपका दिया, जिसके बाद उन्होंने एटीएम कार्ड की चोरी कर उससे 1 लाख 54 हजार 390 रुपये की निकासी की. (नीचे भी पढ़ें)
निकासी होते ही वादी को मैसेज मिला, जिसके बाद वे 17 दिसंबर को थाना में लिखित शिकायत की थी. फिर पुलिस के द्वारा छापेमारी दल का गठन किया गया और बिहार के गयाजी से प्रिंस को गिरफ्तार किया गया. उसने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एटीएम क्लोनिंग कर रुपये की ठगी करता है. वह बिहार और झारखंड के लोगों को शिकार बनाता था. फिलहाल पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. वहीं उसके साथी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया है.















