West singhbhum one died in bike accident : सोनुआ-चक्रधरपुर मार्ग पर दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक की मौत, बाइक सवार चार अन्य लोग हुए जख्मी मौत हो गई, जबकि चार अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. गोइलकेरा के डलाइकेला गांव के सत्यनारायण प्रधान और प्रवीण प्रधान चक्रधरपुर से सोनुआ की ओर बाइक से आ रहे थे. इसी दौरान आसनतलिया के पास चक्रधरपुर की ओर जा रहे जामिद निवासी राकेश लोहार, धनकृष्ण लोहार और अंश लोहार की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस हादसे में बाइक सवार डालाइकेला गांव के प्रवीण प्रधान की मौत हो गई, जबकि अन्य चारों लोग घायल हो गए. प्रवीण प्रधान को सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगी थीं, जिसे चक्रधरपुर ले जाया जा रहा था, किन्तु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी घायलों का सोनुआ सीएचसी में इलाज चल रहा है.















