जमशेदपुर: 11 जनवरी रविवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति की ओर से पार्टी कार्यालय रोड नंबर 12 जवाहर नगर में झारखण्ड के निर्माता स्वर्गीय शिबू सोरेन की 82वीं एवं शहीद पूर्व सांसद सुनील महतो के 60वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. साथ ही साथ इस पावन अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं लड्डू का वितरण किया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि दिशोम गुरू आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वे हमेशा कार्यकर्ताओं के दिलों में जिंदा रहेंगे.उनके द्धारा किए गए कार्यों से हमेशा प्रेरणा मिलेगी.इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभात सिंह, शेख अजहरुद्दीन, रंजीत देव, रानी सिंह, सबीर खान, बाबू भाई, मो मुस्ताक, परवेज खान, रंजीत देव, संजू कुटिया, प्रधान मुदुइया, बसंती पाल आदि उपस्थित थे.















