जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गक सोमाय झोपड़ी में शनिवार शाम 24 वर्षीय पनमुनि हेम्ब्रम ने अपने घर के कमरे में चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पनमुनि पेशे से मजदूरी करती थी और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी.घटना के समय पनमुनि का छोटा बच्चा बाहर खेल रहा था.जब वह खेलकर घर के अंदर कमरे में पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी मां पंखे से लटकी हुई है. यह दृश्य देखकर बच्चा घबरा गया और तुरंत परिजनों को बुलाया. परिजनों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारा और सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पनमुनि को मृत घोषित कर दिया.(नीचे भी पढ़े)
मामले की सूचना बागबेड़ा थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.मृतिका के पति मिंटू लोहार ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, जिसके कारण पनमुनि काफी समय से मानसिक तनाव में रहती थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है.















