चाकुलिया : झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा रविवार को चांडिल डैम स्थित शीशमहल में तीन राज्यों के पुलिस पदाधिकारियों का मिलन समारोह आयोजित हुआ. इसमें सामाजिक कार्य, अर्थात ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर रक्तदान शिविर आयोजन करने एवं प्रतिदिन जरूरतमंदों को सही समय पर निकटतम ब्लड सेंटर से खून उपलब्धता एवं पुलिस परिवार को आवश्यकतानुसार खून उपलब्ध कराने के लिए इस कार्य की सराहना करते हुए झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, सचिव संतोष महतो ने कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन महतो को पुष्प गुच्छ देकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर श्री महतो ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि समिति के हर सदस्य और पदाधिकारी का सम्मान है. उन्होंने कहा कि समिति द्वारा जनसेवा के कार्य आगे भी जारी रहेंगे.















