जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो के सौजन्य से भाजपा साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जेल चौक पर 300 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरन महतो के अलावा संजीव कुमार, उमाशंकर सिंह, बलबीर मंडल, सतीश श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम में संतोष सिंह, जितेंद्र पटेल, प्रकाश लाल,पीकू दा, रितेश वाजपेई, समल किशोर, रितेश वाजपेई, नीलेश, नितेश, आदर्श मेहंदी, लीना चौधरी,विजय यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया.















