जमशेदपुर : झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबूलाल मरांडी फैंस क्लब के द्वारा जुगसलाई ऋषि भवन में आयोजित किया गया. दोपहर में संसद के सहयोग से कंबल का वितरण किया गया एवं संध्या 7:00 बजे केक काटकर एवं लिट्टी चोखा के साथ मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद सिंह और सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित हुए. सांसद ने बाबूलाल मरांडी की जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्हें दीर्घायु होने की कामना की एवं इस मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरन महतो, भाजपा महानगर के पूर्व अध्यक्ष सुधांशु ओझा, वरिष्ठ नेता विनोद सिंह, जटाशंकर पांडे, रीता मिश्रा, हरीकिशोर तिवारी, संजीव सिंह, जिला के नये महामंत्री अनिल मोदी, युवा मोर्चा के जिला के अध्यक्ष नितीश कुशवाहा, जुगसलाई मंडल के अध्यक्ष हन्नु जैन जी, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, बिष्टुपुर के मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडे, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी, सकची पश्चिम के अध्यक्ष रंजीत कुमार, पोटका से सीमा मंडल, जुगसलाई युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विकास सिंह, राकेश दुबे, अमित कुमार सिंह, मनोज श्रीवास्तव, कमलेश, विजय विश्वकर्मा, नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, बबलू हल्दिया, प्रकाश जोशी, अनूप सिंह, गुरमीत सिंह, भामरा सनी, अनूप खा, पिंटू सैनी, विनोद कुमार पांडे, सुजीत सिंह, अनूप सिंह, बबलू नायक, कुणाल सराफ, बड़े लाल दुबे एवं सैकड़ो पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.















