चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत अंतर्गत आमलागोड़ा निवासी झामुमो के वरिष्ठ नेता गोपन परिहारी के बड़े भाई सह सहायक शिक्षक स्वपन परिहारी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक समीर मोहंती उनके आवास पहुंचे.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान विधायक ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, नगर अध्यक्ष मो गुलाब, राजा बारीक, सुजीत दास, गौतम दास, मिथुन कर, राजू कर्मकार, हरो नायक, तरुण महतो एवं विश्वजीत भोल समेत अन्य उपस्थित थे.















