रांची / जमशेदपुर : झारखंड में थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में मंगलवार सुबह गिरावट दर्ज की गयी. इस दौरान गुमला जिले का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम बिजिबिलिटी देवघर की 800 मीटर दर्ज की गयी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले दो दिन झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान में (2-3) डिग्री की गिरावट होगी. इस दौरान राज्य में शीतलहर का दौर जारी रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
अगले दो दिन इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 14 और 15 जनवरी को ठंड का सितम और बढ़ने वाला है. तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना है, जिन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है, उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, रांची, खूंटी और पश्चिम सिंहभूम शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान
जिला — न्यूनतम तापमान
रांची — 7.5 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर — 10.0 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज — 5.6 डिग्री सेल्सियस
बोकारो — 7.1 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा — 9.3 डिग्री सेल्सियस
देवघर — 8.1 डिग्री सेल्सियस
बहरागोड़ा – 9.9 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा — 9.6 डिग्री सेल्सियस
गुमला — 2.3 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग — 8.2 डिग्री सेल्सियस
खूंटी — 4.2 डिग्री सेल्सियस
लातेहार — 8.9 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा — 8.5 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ — 10.7 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला — 8.1 डिग्री सेल्सियस















