शार्प भारत डेस्क : मकर संक्रांति का त्योहार देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. हिंदू धर्म में भी मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही विशेष महत्व रखता है. जैसे ही नये साल की शुरुआत होती है लोगों को मकर संक्रांति के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है. पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर प्रवेश करता तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. मकर संक्रान्ति पर्व को उत्तरायण भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर हो होता है. इसके अलावा हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक पर असुरों का वध कर उनके सिरों को काटकर मंदरा पर्वत पर गाड़ दिया था. तभी से भगवान विष्णु की इस जीत को मकर संक्रांति पर्व के तौर पर मनाया जाने लगा, जिसको लेकर इस दिन लाखों श्रद्धालु गंगा और अन्य पावन नदियों के तट पर स्नान और दान, धर्म करते हैं. (नीचे भ पढ़ें)
पीले रंग के वस्त्र पहनने से बचे – साल 2026 में मकर संक्रांति का वाहन बाघ और उपवाहन घोड़ा है, जो एक अच्छे वर्ष का संकेत देता है. इस वर्ष संक्रांति ने पीले रंग के वस्त्र धारण किये हुये है और वह चमेली के फूलों की सुगंध ले रही है. इसलिए इस वर्ष सभी को पीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए. चूंकि संक्रांति खुद पीले रंग के वस्त्र पहनकर आ रही है, इसलिए इस रंग को पहनने से बचे. इससे जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति आयेगी.















