जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली का आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के निमित्त सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, जिला के सभी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के लिए एसआइआर 2003 के निर्वाचक सूची में पंजीकृत निर्वाचक के साथ वर्तमान निर्वाचक पंजीकृत निर्वाचकों का एसआइआर पूर्व गतिविधियों के तहत मैपिंग के सम्बन्ध में विस्तार रुप से जानकारी देने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया. पहले सत्र में जिल के पदाधिकारी-कर्मी तथा दूसरे सत्र में रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण एवं आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकरी दी गई. प्रशिक्षण सत्रों की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने की. (नीचे भी पढ़ें)
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य में एसआइआर 2003 में निर्वाचक का नाम खोजने से सम्बन्धित सीईओ झारखण्ड पोर्टल (https://ceo.jharkhand.gov.in/) एवं झारखण्ड के बाहर निर्वाचक का नाम खोजने की विधि https://voters.eci.gov.in/ पर हैंड्स ऑन प्रशिक्षण कराया गया. नाम खोजने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में एक लीफलेट (परचा) भी प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराया गया तथा अपील की गई कि लीफलेट को अपने कार्यालय व आवासीय सोसाइटी के प्रमुख स्थानों पर लगाया जाये, जहां नागरिकों का आवागमन रहता है. साथ ही अनुरोध किया गया कि अपने –अपने बीएलओ को इस कार्य में सहायता प्रदान करें. प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई. दूसरी ओर, 17, 18 और 24 जनवरी को जिला के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप निर्धारित किया गया है. जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक नामावली में अब तक पंजीकृत निर्वाचकों से अपील है कि जिनका अभी तक मैपिंग नहीं हो पाया है. वे लोग 17, 18 और 24 जनवरी को अपने अपने मतदान केंद्र में जाकर मैपिंग कराये और जिला प्रशासन को एसआइआर मैपिंग कार्य में सहयोग प्रदान करें.











