पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार की पहल पर जुड़ी पंचायत के हाता स्थित टाटा रोड भेलाईटांड़ मे नि:शुक्ल कोचिंग एवं कंप्युटर क्लासेस का संचालन किया जायेगा, जिसके भवन निर्माण का शिलान्यास शनिवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार के द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया. शिलान्यास के अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार है, ग्रामीण क्षेत्र के छात्र संसाधन के अभाव के कारण इससे वंचित रह जाते थे . उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के बाद छात्रों को इस कोचिंग सेंटर में तीन तरह की ट्यूशन प्रदान किया जाएगा, जिसमें कक्षा 8 से 10 क्लास के विद्यार्थियों को मेट्रिक की तैयारी, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी एवं कम्प्यूटर चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा जो पूर्णतः निशुल्क होगा . (नीचे भी पढ़े)

इसी उद्देश्य के तहत यहां कोचिंग एवं कंप्युटर क्लासेस का नि:शुल्क संचालन किया जायेगा, जो उनका चुनावी वादा रहा है. हम सभी छात्र-छात्राओं से अपील करेंगे कि वह सहयोग करें और यहां मिलनेवाली सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने जीवन मे आगे बढ़े. इस अवसर पर मुखिया सुकलाल सरदार,मुखिया कार्तिक मुर्मू, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, विद्यासागर दास, हितेश भगत, बिरेन पात्र, रमेश सोरेन, रोहितोष पाल, फलिन्दर गोप, जिकरुल होदा, डोबो चाकिया आदि उपस्थित थे .(नीचे भी पढ़े)
तिरिंग में बनेगा मत्स्य विभाग का गार्ड रूम, हुआ शिलान्यास: जुड़ी पंचायत के तिरिंग गांव स्थित मत्स्य विभाग के जमीन में गार्ड रूम का निर्माण किया जायेगा, जिसका शिलान्यास विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को किया. भवन निर्माण की लागत लगभग 13 लाख रुपया है. यहां मत्स्य विभाग के पांच तालाब की देखरेख के लिए यहां पर दो कमरों के गार्ड रूम का निर्माण भवन निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है. तिरिंग में चार दशकों के बाद पुन: मत्स्य विभाग के तालाब मे उत्पादन शुरू किये जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर किया है.











