जमशेदपुर : टाटा स्टील के पीएफ ट्रस्टी में फर्जी दस्तावेज के सहारे पीएफ लोन कराने का मामला सामने आया है. इसमें ट्रस्ट के एक ट्रस्टी सह टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर का नाम सामने आया है. अब इसको लेकर कार्रवाई होने की तैयारी की गयी है. बताया जाता है कि यूनियन के आला अधिकारी गड़बड़ी करने वाले की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है. बताया जाता है कि पीएफ लोन दिलाने के नाम पर पैसे की वसूली की और गलत दस्तावेज के सहारे लोन भी पास करा दिया. इसके अलावा बिना दस्तावेजों की जांच किये हुए लोन को मंजूरी कर लिया गाय. बताया जाता है कि वह नान रिफंडेबल लोन है, जिसके नाम पर गड़बड़ी की गयी है. इसके तहत रिफंडेबल लोन के मामलों में पूरी प्रक्रिया और जांच पड़ताल तक नहीं किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
पीएफ ट्रस्ट की ओर से पीएफ लोन योग्य लोगों को ही दी जाती है, लेकिन दस्तावेजों की जांच किये बगैर गलत तरीके से लोन की राशि निकाली गयी. टाटा स्टील के पीएफ ट्रस्ट की ओर से कर्मचारियों को घर या जमीन समेत अन्य चीजों को खरीदने के लिए लोन दिया जाता है. इसको लेकर माहौल गर्मा गया है. वहीं, आला अधिकारी गड़बड़ी करने वालों को बचाने की भी कोशिश कर रहे है. इसको लेकर टाटा स्टील के पीएफ ट्रस्ट की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.











