जमशेदपुर: बहरागोड़ा थाना अंतर्गत पीडब्ल्यूडी मोड़ के पास एनएच-18 पर शनिवार को स्कूटी और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई. इस टक्कर में केवला निवासी स्कूटी सवार अरुण पैड़ा घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि संवेदक अरुण पैड़ा दोपहर का खाना खाने के बाद अपने साइट पर लौट रहे थे. इस दौरान हाईवे पर स्कूटी व ऑटो के बीच सीधी टक्कर हो गयी. (नीचे भी पढ़े)
इस टक्कर स्कूटी सवार के पैर में गंभीर चोटें आयी और वे सड़क पर गिरकर लहूलूहान हो गए.घटना लोगों की सहायता से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. साथ ही पुलिस ने घायल के परिजन को भी हादसे की सूचना दी. सीएचसी के डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि अरुण पैड़ा के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया.











