जमशेदपुर : बाबा जगन्नाथ की धरती ओड़िशा के राउरकेला में पंचमरंग नाट्य थिएटर संस्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय इस्पात रंग महोत्सव 2026 में लौहनगरी शहर की युवा कला नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर जमशेदपुर द्वारा कसक नाटक की प्रस्तुति कि गई थी. इस नाटक को दो पुरस्कार मिले, जो जमशेदपुर के लिए उपलब्धि है. विदित हो कि कसक नाटक में मजबूरियों एवं गरीबी के भवसागर मे फंसे अति-निम्न मध्यमवर्गीय परिवार में रहनेवाले कर्ज में डुबे बुधवा, सुगनी (पत्नी) एवं उसके दो बच्चों फुलवा एवं सोहन की व्यथा की मार्मिक कथा है. परिवार की खुशी के लिए बुधवा द्वारा लिया कर्ज़, कर्ज़ चुकाने के लिए ठाकुर, ठाकुर के भाई एवं गांव वालों द्वारा उनकी मानहानि, कर्ज चुकाने के लिए सुगनी का अपनी इज्जत का सौदा और अंत में परिवार की महत्वपूर्ण सदस्य सुगनी द्वारा आत्महत्या पर केन्द्रित है. (नीचे भी पढ़े)
नाटक कसक समाज में आए कर्ज लेकर जरूरत पूर्ण करने कि इस नई प्रथा को रोकने एवं ऐसे परिवारों को जागरूकता संदेश देने हेतु आत्ममंथन के शब्दों से रची है. कसक मे बतौर सुगनी खुशी पाण्डेय, बुधवा टेल्को निवासी आयुष राय, फुलवा का पात्र महात्मा गांधी विद्यालय मानगो की छात्रा सुमति उरांव, सोहन का पात्र नजरिया मध्य विद्यालय मानगो छात्र करण साव, राधा मौसी का पात्र प्रतिज्ञा पांडे एवं खलनायक ठाकुर की भूमिका में प्रेम दीक्षित उनके साथ चैला में आलेख झा थे. (नीचे भी पढ़े)
राउरकेला में आयोजित इस्पात रंग महोत्सव 2026 नाट्य प्रतियोगिता मे झारखण्ड के 3 जिले धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर के 03 नाट्य दल एवं अन्य 08 राज्यों से लगभग 15 नाट्य दल शामिल हुए थे. जिसमे गीता थिएटर के कसक नाट्य को दो पुरस्कार प्राप्त हुआ. ठाकुर के चेला के लिए आलेख झा को इस्पात सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता और सोहन का पात्र निभाने के लिए करण साव को इस्पात सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार अभिनेता का पुरस्कार मिला.कसक नाटक मे पर्दे के पीछे रहकर अनिल सरकार और रूबि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया.नाट्य दल रविवार शाम तक शहर वापस आएगी. मौके पर आपनी खुशी साझा करते हुए गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने पूरे कसक टीम को बधाई दी.



