रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 17 जनवरी को अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2025-27 की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की एक बैठक का आयोजन झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सभागार में किया गया, जिसमें कार्यकारिणी समिति के सदस्य मुख्य रुप से शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. इस दौरान सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया. साथ ही अन्य विकास के मुद्दे पर चर्चा की. बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे.



