गिरिडीह: गिरिडीह जिले के देवरी थाना अंतर्गत शनिवार की रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है. घटना चतरो- गावां मेन रोड के पास घासीडीह गांव की है. जहां एक कार व ट्रक के बीच सीधी टक्कर में जीजा- साला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक चालक सही दिशा में जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा में कार सवार युवक कार को चला रहे थे, इस दौरान अनियंत्रित होकर कार चालक ट्रक से जा टकराया. घटना के बाद कार पर सवार दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. (नीचे भी पढ़े)
जबकि घायल युवक अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में दम तोड़ दिया.घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, देवरी थाना के एएसआई बुद्धदेव उरांव, उपेंद्र यादव सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.











