बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की गामारिया पंचायत के नेडरा गांव निवासी वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी कालीचरण बेसरा का आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.(नीचे भी पढ़े)
विधायक समीर मोहंती ने स्व. काली चरण बेसरा को झारखंड आंदोलन का समर्पित सिपाही बताते हुए कहा कि उनके संघर्ष और योगदान को क्षेत्र कभी नहीं भुला पाएगा. उन्होंने कहा कि स्व बेसरा ने न केवल आंदोलन में बल्कि सामाजिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इस मौके पर विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवारजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े रहेंगे.



