जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम के महासचिव दुर्गा प्रसाद शर्मा के 13 जनवरी 2026 को हुए दुखद निधन पर आज एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें तेलुगु समाज के सैकड़ों श्रद्धालु, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. सभा की शुरुआत स्व दुर्गा प्रसाद शर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई. इसके पश्चात सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया. तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-एक करके उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. हर व्यक्ति ने उनके द्वारा मंदिर और समुदाय के लिए किए गए लंबे समय के समर्पित कार्यों को याद करते हुए भावुक होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष बीडी गोपाल कृष्णा, डेप्युटी प्रेसिडेंट जम्मी भास्कर, एडीएल समिति के अध्यक्ष वाई ईश्वर राव, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर सत्यनारायण, झारखंड तेलुगु ब्राह्मण संघम के महासचिव जी गोपाल कृष्णा, ट्रस्टी सी प्रदीप नायडू, वाई. आनंद राव, जी विजयलक्ष्मी, प्रिंसिपल निशा वाणी, सीएच रमना, वाई श्रीनिवास, गंगा मोहन, बी बिजय कुमार, चंद्रशेखर राव, नागेश राव, डी रामू, नरसिंह राव, सूर्या राव, कमल राव, रवि शेखर, टी अंजी राव, पी रवि प्रकाश, बी के राव, अरविंद मूर्ति, पी कुमार सहित सैकड़ों पुरुष-महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा जी ने वर्षों तक मंदिर के महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं और तेलुगु समुदाय के बीच एकता, संस्कृति व धार्मिक गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान किया. उनकी स्मृति में आज की यह सभा उनके प्रति गहन सम्मान और प्रेम का प्रतीक बनी.











