गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत के महामिलन सेवा आश्रम में रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में वी प्लेज्ड संस्था ने रीमिक्स मीडिया की सहयोग से असहायों, वृद्धों व गरीबों के बीच 100 कंबल का वितरण किया गया. साथ ही सभी को भरपेट भोजन भी कराया गया. इस दौरान आश्रम के बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

ठंड के मौसम में कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे. संस्था के विश्वरंजन चौधरी ने बताया कि कोई भी गरीब असहाय को ठंड से परेशानी ना हो. इसके लिए कंबल वितरण किया गया. संस्था का उद्देश्य ही है जरूरतमंद लोगों की सहायता करना. उन्होंने बताया कि इस संस्था में इंडियन ओवरसीज बैंक के कई अधिकारी जुड़े हुए. मौके पर सुखदेव महाराज, मोनिता सिंह, किरण कुमार आदि उपस्थित थे.











