पोटका : प्रखंड के हल्दीपोखर ओडिशा रोड में 20 जनवरी मंगलवार से सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन शुरू होगा. श्रीमद्भागवत कथा आयोजन की तैयारियां जोरों पर है. आयोजन स्थल पर लगभग 10 हजार भक्तों को बैठ कर कथा श्रवण हेतु टेंट का निर्माण किया जा रहा है. सुंदर व्यास पीठ भी आयोजन स्थल की शोभा बढ़ाएंगे. यहां सात दिनों 20 से 26 जनवरी तक रोजाना अपराह्न 3 बजे से शाम 7 बजे तक मथुरा बृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित उमाशंकर शुक्ला जी के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा किया जाएगा. 20 जनवरी को 150 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. आयोजन को सफल बनाने में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, अध्यक्ष नरेन मंडल, दीप्ति मंडल,दुलाल मुखर्जी, ओमप्रकाश अग्रवाल, बाबुलाल महेश्वरी,दिलीप अग्रवाल,निलय मंडल,पोल्टू मंडल, रतन सोनकर, दिलीप राम, कोषाध्यक्ष शीतल मंडल,पं. चिंतामणि त्रिपाठी, उज्वल मंडल,रमेश मोदी,असीत मंडल,राजा नंदी,सूरज मोदक,सूजय नंदी, जितेंद्र गुप्ता, रासबिहारी राणा, जयदेव दास, रोहित गुप्ता,पंकज राणा सहित अन्य जुटे हैं.











