गालूडीह : जगन्नाथपुर में रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर मेला कमेटी की ओर से विराट टुसू मेला का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. इस के मौके पर एक बढ़कर एक टुसू प्रतिमा लायी गयी थी. ग्रामीण 20 टुसू प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे थे. ग्रामीण टुसू गीतों पर थिरकते नहर आए. मेला में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी नेता बाबूलाल सोरेन शामिल हुए. बाबूलाल सोरेन ने कहा कि गांवो में मेला का आयोजन हमारी लोक संस्कृति को दर्शाता है. इससे भाईचारा बढ़ता है. युवाओं को अपनी संस्कृति बचाने के लिए सजग रहने की जरूरत है. वहीं, मुख्य अतिथि हाथों से केशरपुर की टुसू प्रतिमा को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 6 हजार नगद राशि प्रदान किया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं दूसरा पुरस्कार जिलिंगगोड़ा की टुसू को 4 हजार, तृतीय पुरस्कार बड़ाबांकी की टुसू को 2 हजार रुपये दिये गये. बाकी टुसू प्रतिमाओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मौके पर अध्यक्ष दुखीराम सोरेन, सचिव तिलक पातर, सुरेश बास्के, महावीर मंडल, मनोज पातर, दिवाकर टुडू, समीर मार्डी, गालूराम हांसदा, सकीला टुडू, विनोद मार्डी, डोमन हांसदा आदि उपस्थित थे.











