चाकुलिया: चाकुलिया में सोमवार की भोर में एक जंगली हाथी नगर पंचायत कार्यालय से सटे एसएफसी गोदाम के पास आ पहुंचा और अनाज खाने के लिए गोदाम के शटर को तोड़ दिया. हाथी ने गोदाम से एक बोरा चावल को खाकर और छींट कर बर्बाद कर दिया. जानकारी के मुताबिक उक्त हाथी हवाई पट्टी क्षेत्र से आया था.(नीचे भी पढ़े)
इसके पूर्व भी हाथी ने कई दिनों उत्पात मचाया था. हवाई पट्टी से सटी बीड़ी बस्ती, स्वर्णरेखा कॉलोनी और नागानल कॉलोनी के ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं. ग्रामीणों के मुताबिक हाथी हवाई पट्टी क्षेत्र के घास मैदान के आसपास शरणागत है.











